Uttarakhand
मंडावली स्कूल की व्यवस्थाओं पर सवाल, शिकायत के बाद शिक्षा विभाग का निरीक्षण
हरिद्वार : हरिद्वार के नारसन ब्लॉक के मंडावली गांव स्थित स्कूल में पढ़ाई और व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने स्कूल में साफ-सफाई, बच्चों की पढ़ाई और खाद्य राशन को लेकर शिकायत की है।
मंडावली स्कूल की व्यवस्थाओं पर सवाल
ग्रामीणों ने पढ़ाई के साथ ही प्रधानाचार्य के व्यवहार पर भी आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों की पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्थाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्कूल की रसोई में साफ-सफाई और बच्चों को दिए जाने वाले खाद्य राशन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इसके अलावा अभिभावकों ने प्रधानाचार्य पर कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है।
शिकायत के बाद शिक्षा विभाग का निरीक्षण
शिकायत मिलने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्कूल की व्यवस्थाओं और बच्चों की पढ़ाई का जायजा लिया। शिक्षा अधिकारी का कहना है कि निरीक्षण में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब ग्रामीणों को जांच के नतीजे और विभागीय कार्रवाई का इंतजार है।
