Connect with us

Uttarakhand

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, कहा- पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ

Published

on

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, कहा- पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे।

सीएम ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मारिका के प्रकाशन पर उत्तराखण्ड प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकारो को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्मारिकाएं किसी संस्था की गतिविधियों, उपलब्धियों, विचारों और सामाजिक सरोकारों को संजोने का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं। ‘गुलदस्ता’ के माध्यम से पत्रकारिता जगत से जुड़े विभिन्न पहलुओं और उत्तराखण्ड की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकास यात्रा को भी एक स्थान पर प्रस्तुत करने का प्रयास सराहनीय है।

पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। मीडिया न केवल समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि जनहित से जुड़े विषयों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं, उपलब्धियों और सरोकारों को प्रमुखता से सामने लाया जाता है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त होती है।

उत्तराखण्ड के विकास में राज्य के पत्रकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास में राज्य के पत्रकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य आंदोलन से लेकर राज्य निर्माण और वर्तमान उत्तराखण्ड की विकास यात्रा तक पत्रकारिता जगत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और राज्य की उपलब्धियों, स्थानीय प्रतिभाओं, पर्यटन, संस्कृति, पर्यावरण तथा विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।

सरकार ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ की भावना के साथ कर रही काम

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ की भावना के साथ प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा सकारात्मक एवं तथ्यपरक पत्रकारिता से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलती है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement