Connect with us

Uttarakhand

चम्पावत में बाल विवाह के खिलाफ मुहिम तेज, डीएम मनीष कुमार ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Published

on

चम्पावत में बाल विवाह के खिलाफ मुहिम तेज, डीएम मनीष कुमार ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

चम्पावत : चम्पावत को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही बाल संरक्षण हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया।

चम्पावत में बाल विवाह के खिलाफ मुहिम तेज

इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी बाल विवाह की तैयारी या आशंका की जानकारी मिले तो तत्काल जिला प्रशासन या पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की।

डीएम मनीष कुमार ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट के प्रतिनिधि रमित श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन’ के सहयोग से चम्पावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में बाल संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जागरूकता वाहन जिले के सभी विकासखंडों के गांवों में पहुंचकर लोगों को बाल विवाह रोकने और बाल संरक्षण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करेगा।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement