Connect with us

Uttarakhand

हरिद्वार में भाजपा का महामंथन, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर जुटे दिग्गज

Published

on

हरिद्वार में भाजपा का महामंथन, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर जुटे दिग्गज

हरिद्वार : उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में धर्मनगरी हरिद्वार स्थित प्रेम नगर आश्रम में पार्टी की दो दिवसीय (21 और 22 नवंबर 2026) विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

हरिद्वार में भाजपा का महामंथन

हरिद्वार में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश और केंद्र स्तर के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज समेत राज्य सरकार के तमाम कैबिनेट मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं। कार्यसमिति की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी की नजर आगामी चुनावों में ’60 से 65 पार’ सीटें जीतने पर टिकी है।

2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर जुटे दिग्गज

बैठक के पहले दिन (21 नवंबर) को पार्टी के सभी सात मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई और उन्हें जमीनी स्तर पर काम करने के लक्ष्य दिए गए। दूसरे दिन (22 नवंबर) की विस्तारित बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कमजोर प्रदर्शन वाली विधानसभा सीटों पर विशेष रणनीति बनाने को लेकर गहन मंथन हो रहा है। आगामी चुनावी अभियान को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों और अमित शाह व योगी आदित्यनाथ समेत करीब एक दर्जन केंद्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरों की रूपरेखा पर भी इस बैठक में विचार किया जा रहा है।

 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement