Uttarakhand
हरिद्वार में जर्जर सरकारी भवन होंगे सील, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश
हरिद्वार : हरिद्वार में जन सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी जर्जर सरकारी भवनों को चिन्हित कर उन्हें तत्काल सील करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि बरसात के मौसम में ऐसे भवन कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।
हरिद्वार में जर्जर सरकारी भवन होंगे सील
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में मौजूद नगर निकायों, ग्राम पंचायत एवं सभी सरकारी विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि जर्जर सरकारी भवनों का तत्काल निरीक्षण कर उन्हें आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद किया जाए।
आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश
बता दें कि इन भवनों के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश के दौरान कमजोर भवनों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले एहतियात बरसते हुए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
