Connect with us

Uttarakhand

उत्तराखंड में क्या-क्या बदला ? CM धामी ने PM मोदी को लिखा पत्र

Published

on

उत्तराखंड में क्या-क्या बदला ? CM धामी ने PM मोदी को लिखा पत्र

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रहे बदलावों का श्रेय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग को दिया है।

पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन, उद्योग और आर्थिक विकास के क्षेत्र में लगातार नए अवसरों की ओर बढ़ रहा है। राज्य की विकास क्षमता को जमीन पर उतारने के साथ ही रोजगार, निवेश और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तराखंड अपनी सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक विरासत को सहेजते हुए विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार का लक्ष्य एक ऐसा नया उत्तराखंड तैयार करना है, जहां समाज के हर वर्ग की खुशहाली, तरक्की और बेहतर भविष्य को प्राथमिकता मिले।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement