Connect with us

Uttarakhand

तितालीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Published

on

तितालीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

रानीखेत : रानीखेत तहसील के ताड़ीखेत विकासखंड अंतर्गत तितालीखेत क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना, सोनी-बिनसर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण दुर्घटना स्थल पर पहुंच बचाव कार्य शुरू किया गया घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया।

मृतकों की पहचान : बताया जा रहा है मृतकों में एक की पहचान हल्द्वानी के बिठौरिया नंबर-1 निवासी जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन चंद्र जोशी के रूप में हुई है, हलाकि  दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने दोनों शवों को खाई से निकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना से जुडी जाच की जा रही है साथ ही हादसे की वजह का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement