Uttarakhand
पांच महीने बाद खुले राजाजी टाइगर रिजर्व के सफारी गेट, फिर से लौटी रौनक
हरिद्वार : पांच महीने के मानसून ब्रेक के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल के गेट एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। 15 नवंबर से चीला, मोतीचूर, रानीपुर और चिल्लावाली-मोहंड रेंज में नए पर्यटन सत्र की शुरुआत हो गई है। हरिद्वार की चीला रेंज में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सफारी गेट का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के चेयरमैन राजीव शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद सफारी सत्र का शुभारंभ किया और कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्क प्रशासन की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। सफारी गेट खुलते ही पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंचे।
हर साल मानसून के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगल के प्राकृतिक वातावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राजाजी टाइगर रिजर्व की प्रमुख पर्यटक रेंजों को बंद कर दिया जाता है। करीब पांच महीने की बंदी के बाद 15 नवंबर से नए पर्यटन सत्र का आगाज हो गया है। चीला, मोतीचूर, रानीपुर और चिल्लावाली-मोहंड रेंज में सफारी शुरू होने के साथ ही पर्यटकों का इंतजार खत्म हो गया है। पार्क प्रशासन की ओर से सफारी मार्गों की मरम्मत, रास्तों को दुरुस्त करने और पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
चीला रेंज में सफारी सत्र के शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के चेयरमैन राजीव शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर सफारी गेट खुलने का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर अवसर हैं। पार्क प्रशासन की ओर से पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक आसानी से जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।
पांच महीने बाद सफारी गेट खुलते ही चीला रेंज में पर्यटकों का उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंचे। राजाजी टाइगर रिजर्व अपनी जैव विविधता और वन्यजीवों के लिए देशभर में खास पहचान रखता है। यहां एशियाई हाथियों के झुंड, बाघ, गुलदार, सांभर, चीतल और विभिन्न प्रजातियों के पक्षी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं।
चीला रेंज का करीब 36 किलोमीटर लंबा सफारी ट्रैक पर्यटकों को जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर देता है। पार्क में पक्षियों की 312 से अधिक प्रजातियां भी पाई जाती हैं। सफारी के दौरान पर्यटकों के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। वहीं, वन्यजीवों का दिखाई देना उनकी प्राकृतिक गतिविधियों पर निर्भर करता है।
