Connect with us

Uttarakhand

टिहरी विधायक और डीएम ने ईगास बग्वाल कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, भैला पूजन कर खेला भैला

Published

on

टिहरी विधायक और डीएम ने ईगास बग्वाल कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, भैला पूजन कर खेला भैला

टिहरी :  उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) के अवसर पर शुक्रवार देर सायं बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में ईगास बग्वाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने प्रतिभाग कर सभी को ईगास बग्वाल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों द्वारा ईगास बग्वाल पर बनाई गई रंगोली का निरीक्षण तथा भैला का पूजन कर भैला खेला। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे स्थानीय लोकपर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक है। हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए उन्हें पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी विरासत को समझें और उससे जुड़ाव महसूस करें। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष एवं समस्त सभासदों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगोली एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित करते हैं तथा उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के विकसित भारत-2047 के विज़न में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर वीर भड़ माधो सिंह भण्डारी के जीवन एवं वीरता पर आधारित नाट्य प्रस्तुति (प्ले) का भी मंचन किया गया, जिसके माध्यम से उनके शौर्य, साहस एवं ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement