Connect with us

Uttarakhand

भीमताल में आंचल दूध के दाम बढ़ने से महिलाओं में नाराजगी, बढ़ोतरी वापस लेने की मांग

Published

on

भीमताल में आंचल दूध के दाम बढ़ने से महिलाओं में नाराजगी, बढ़ोतरी वापस लेने की मांग

नैनीताल :  नैनीताल के भीमताल में आंचल दूध के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी कुछ ही समय पहले दूध के दाम बढ़ाए गए थे और अब दोबारा कीमतें बढ़ा दी गई हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच दूध के दामों में इजाफा होने से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। महिलाओं ने इस बढ़ोतरी को गलत बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि रसोई का बजट पहले ही महंगाई के चलते बिगड़ा हुआ है। ऐसे में दूध जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु के दाम बढ़ने से आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि बार-बार कीमतें बढ़ाने के बजाय आम जनता की परेशानी को समझना चाहिए।

वहीं स्थानीय निवासी भी दूध के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से नाराज हैं। उनका कहना है कि आंचल दूध के दामों में बार-बार इजाफा करना उचित नहीं है। लोगों ने संबंधित विभाग से बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की है। बहरहाल, दूध के दामों में इस बढ़ोतरी से आम परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। अब देखना होगा कि विभाग लोगों की इस मांग पर क्या फैसला लेता है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement