Connect with us

Uttarakhand

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट, एडीजी वी. मुरुगेशन ने दिए सख्त निर्देश

Published

on

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट, एडीजी वी. मुरुगेशन ने दिए सख्त निर्देश

हरिद्वार : श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह तैयार है। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में एडीजी वी. मुरुगेशन ने वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेला ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और जवानों की ब्रीफिंग की।

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट

कांवड़ यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह अलर्ट है।  उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है। बाहर से आने वाले लाखों शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था की गई है। डीजीपी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कानून व्यवस्था का पालन करें, हुड़दंग न करें और किसी भी प्रकार के हथियार, त्रिशूल या प्रतिबंधित सामान के साथ यात्रा में शामिल न हों।

एडीजी वी. मुरुगेशन ने दिए सख्त निर्देश

आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे मेला क्षेत्र को सेक्टर और जोन में बांटा गया है तथा पीएसी, एसडीआरएफ, जल पुलिस, एटीएस, डॉग स्क्वायड समेत विभिन्न सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों और अत्याधुनिक कंट्रोल रूम के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। वहीं आईजी गढ़वाल आनंद स्वरूप ने कहा कि मेला ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और बाहर से आई फोर्स को विस्तृत ब्रीफिंग दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की पूरी प्राथमिकता कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम बनाना है, जबकि घाटों की सुरक्षा के लिए भी जल पुलिस सहित विशेष टीमें लगातार तैनात रहेंगी।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement