Connect with us

Uttarakhand

भारी बारिश के चलते अलर्ट मोड पर दून पुलिस, नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगो को किया जा रहा सतर्क

Published

on

भारी बारिश के चलते अलर्ट मोड पर दून पुलिस, नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगो को किया जा रहा सतर्क

देहरादून : भारी बारिश के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

भारी बारिश के चलते अलर्ट मोड पर दून पुलिस

लगातार हो रही बारिश के कारण रात्रि से ही लगातार नदी और नालों के किनारे और संवेदनशील स्थानों में भ्रमणशील रहकर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी/नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है।

नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगो को किया जा रहा सतर्क

नदी किनारे संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के दृष्टिगत पुलिस टीमो द्वारा लगातार गंगा घाटों पर भ्रमणशील रहते हुए लोगों को सचेत किया जा रहा है साथ ही नदी किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement