Connect with us

Uttarakhand

टिहरी में भारी बारिश का कहर, रानीचौरी–नकोट और रानीचौरी–खंडकरी मार्ग पूरी तरह बंद

Published

on

टिहरी में भारी बारिश का कहर, रानीचौरी–नकोट और रानीचौरी–खंडकरी मार्ग पूरी तरह बंद

टिहरी : टिहरी जनपद में कल रात से लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश के कारण रानीचौरी–नकोट मार्ग और रानीचौरी–खंडकरी मार्ग पूर्ण रूप से यातायात के लिए अवरुद्ध हो गए हैं। दोनों मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है।

रानीचौरी–नकोट और रानीचौरी–खंडकरी मार्ग पूरी तरह बंद

पुलिस प्रशासन ने आमजन एवं यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल इन मार्गों का उपयोग न करें और आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करें। पुलिस द्वारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मार्गों से मलबा हटाने और यातायात जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, मौसम की स्थिति पर नजर रखें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सुरक्षित रहें और केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement