Connect with us

Uttarakhand

देवशयनी एकादशी आज, चातुर्मास का शुभारंभ, चार माह तक मांगलिक कार्यों पर विराम

Published

on

देवशयनी एकादशी आज, चातुर्मास का शुभारंभ, चार माह तक मांगलिक कार्यों पर विराम

हल्द्वानी : आज देवशयनी एकादशी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है। मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी के साथ चातुर्मास की शुरुआत हो जाती है। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम रहता है।

देवशयनी एकादशी आज, चातुर्मास का शुभारंभ

श्रद्धालु भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर व्रत रखते हैं और सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागरण के साथ पुनः सभी मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।

चार माह तक मांगलिक कार्यों पर विराम

सनातन संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य नवीन चंद बेलवाल नहीं बताया कि भगवान विष्णु के योग निद्रा में जाने की पक्ष सृष्टि का समस्त कार्यभार भगवान शिव को सौंप दिया जाता है। अगले चार माह तक जब तक दान का बहुत महत्व रहता है भगवान शिव की आराधना विशेष रूप से की जाना मानव के लिए कल्याणकारी माना जाता है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement