Uttar Pradesh
up top news today 16 april cm yogi adityanath road show mayawati campaign bsp list lok sabha elections 2024 akhilesh rahul

UP Top News Today 16 April 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बिजनौर, शामली और सहारनपुर के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे ऑक्सफोर्ड इण्टर कालेज के सामने मैदान नहटौर, बिजनौर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.50 बजे वेश डिग्री कॉलेज, शामली और सायं 4.10 बजे अग्रवाल धर्मशाला भगत सिंह चौक से कचेहरी पुल, सहारनपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव का आज नामांकन पत्र दाखिल होगा। डिंपल चार सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान चुनावी जनसभा नहीं होगी। डिंपल के नामांकन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल, शिवपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव भी आएंगे। राज्यसभा सांसद जया बच्चन का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
CM योगी की बिजनौर-शामली-सहारनपुर में ताबड़तोड़ रैली,करेंगे पहला रोड शो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बिजनौर, शामली और सहारनपुर के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे ऑक्सफोर्ड इण्टर कालेज के सामने मैदान नहटौर, बिजनौर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
CM योगी की बिजनौर-शामली-सहारनपुर में ताबड़तोड़ रैली,करेंगे पहला रोड शो
अखिलेश का पूर्वांचल में गैर यादव OBC दांव, चुन-चुन कर उतारे उम्मीदवार
पूर्वांचल की दस सीटों पर गैर यादव ओबीसी जैसे कुर्मी, निषाद, राजभर, बिंद, कुशवाहा जैसी जातियों को प्रत्याशी बनाकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा व उसकी सहयोगी पार्टियों को घेरने का काम किया है।
अखिलेश का पूर्वांचल में गैर यादव OBC दांव, चुन-चुन कर उतारे उम्मीदवार
क्षत्रियों की नाराजगी दूर करने में जुटी बीजेपी, चल सकती है ये दांव
ब्रज क्षेत्र की 10 सीटों पर तीसरे चरण में चुनाव होना है। यहां नामांकन में अब महज चार दिन बाकी हैं। मगर भाजपा ने अभी फिरोजाबाद सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।
क्षत्रियों की नाराजगी दूर करने में जुटी बीजेपी, चल सकती है ये दांव
दिल्ली के सिंहासन की जंग में मुस्लिम वोटर किसके संग? सपा, बसपा, कांग्रेस के साथ भाजपा की भी नजर
लाख टके का सवाल है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश का मुस्लिम मतदाता अधिकांशत किस राजनीतिक दल के पाले में जाएगा। हालांकि प्रदेश के मुस्लिम वोट बैंक पर सबसे बड़ी दावेदारी सपा-कांग्रेस के इण्डिया गठबंधन की मानी जा रही है लेकिन बसपा भी मुस्लिम वोट बैंक की आस लगाए हुए है।
दिल्ली के सिंहासन की जंग में मुस्लिम वोटर किसके संग? सपा, बसपा, कांग्रेस के साथ भाजपा की भी नजर