Connect with us

Uttarakhand

देव दीपावली पर हजारों दीपों से जगमगाएगी हर की पौड़ी, कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

Published

on

देव दीपावली पर हजारों दीपों से जगमगाएगी हर की पौड़ी, कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

हरिद्वार : हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड सहित आसपास के गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का पर्व सनातन धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर गंगा आरती के पश्चात संध्याकाल में हजारों दीपों से हर की पौड़ी को सजाया जाएगा, जिससे पूरा गंगा तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा।

उज्ज्वल पंडित ने कहा कि देव दीपावली का यह दिव्य आयोजन श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम होगा। मान्यता है कि इस अवसर पर देवी-देवता भी दीपोत्सव के साक्षी बनते हैं। इस भव्य आयोजन को देखने और मां गंगा में स्नान करने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि दीपों की रोशनी, मां गंगा की आरती और भक्तिमय वातावरण के बीच हर की पौड़ी पर एक अलौकिक उत्सव का नजारा देखने को मिलेगा।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement