Blog
Numerology Horoscope 19 March 2024 Know your future by date of birth ank jyotish

ऐप पर पढ़ें
Numerology Horoscope 19 March 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 19 मार्च का दिन…
मूलांक 1 : आज मूलांक 1 वालों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। बकाया हुआ धन वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। बजट के अनुसार ही धन खर्च करें। आज आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। नुकसान हो सकता है।
मूलांक 2 : आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगी। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। आज किसी बात को लेकर मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। लव लाइफ के रोमांचक पलों का आनंद लेंगे। कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल रहेगा। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज करियर से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें।
मूलांक 3 : आज मूलांक 3 वालों को नौकरी-कारोबार में करियर ग्रोथ के भरपूर अवसर मिलेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अपने करियर गोल्स को हासिल करने में सफल होंगे। हालांकि, अचानक से खर्चे बढ़ेंगे। जिससे मन परेशान रह सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और साथ में किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएं। कुछ जातकों को आज नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे फ्यूचर में उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।
मूलांक 4 : कार्यस्थल पर तरक्की के भरपूर मौके मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए शुभ दिन है। इससे कार्यों के अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। कुछ जातकों को आज आर्थिक लाभ होगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। लव लाइफ में कोई भी डिसीजन बहुत सोच-समझकर लें। आज फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। सुख-समृद्धि के नए मार्ग खुलेंगे।
मूलांक 5 : कार्यस्थल पर परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। मैरिड लाइफ में खुशियां आएंगी। पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। कुछ जातक आज भूमि या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। आज फैमिली मेंबर्स के हेल्थ को लेकर मन चिंतित रह सकता है। खर्चों की भी अधिकता रहेगी। हालांकि, शाम तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा।
मूलांक 6 : प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। करियर में तरक्की करेंगे, लेकिन चुनौतियां भी रहेंगी। आज करियर से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लें। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाग्य का साथ मिलेगा और जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी।
मूलांक 7 : आज मूलांक 7 वालों की फाइनेंसशियल कंडीशन इंप्रूव होगी। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। पिता के सहयोग से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। रिलेशनशिप में थोड़ा इमोशनल नजर आएंगे। करियर ग्रोथ के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें और भावुक होकर कोई निर्णय न लें।
मूलांक 8 : मूलांक 8 के जातक आज आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। सोच-समझकर किए गए निवेशों से धन लाभ होगा। फाइनेंसशियल कंडीशन बेहतर होगी। कार्यस्थल पर परफॉर्मेंस में गिरावट आ सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है या परिजनों के साथ किए धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।
मूलांक 9 : धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पार्टनर संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। प्रेम-संबंधों में मिठास बढ़ेगा। हालांकि, ऑफिस में कार्यों की छोटी-मोटी चुनौतियां रहेंगी। कुछ जातकों को फैमिली और रिश्तेदारों की तरफ से अप्रिय समाचार की प्राप्ति हो सकती है।