Connect with us

Uttarakhand

लोहाघाट में कुमाऊं एकता महोत्सव का उत्साह के साथ हुआ आगाज, लोक संस्कृति कि दिखी झलक

Published

on

लोहाघाट में कुमाऊं एकता महोत्सव का उत्साह के साथ हुआ आगाज, लोक संस्कृति कि दिखी झलक

चंपावत : चंपावत जिले के लोहाघाट के रौंशाल में कुमाऊं एकता महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव में कुमाऊं की लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। उद्घाटन कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री और उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। महोत्सव में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया गया।

कुमाऊं एकता महोत्सव का उत्साह के साथ हुआ आगाज

लोहाघाट के रौंशाल में कुमाऊं एकता महोत्सव का उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आगाज हुआ। मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर ने महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया और आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। महोत्सव स्थल पर कुमाऊं की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। आयोजकों का कहना है कि महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है।

स्थानीय प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का दिया जा रहा मंच 

महोत्सव में स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर दिखाने का मंच भी दिया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
वहीं महोत्सव के अध्यक्ष सतीश भट्ट ने कहा कि कुमाऊं एकता महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। महोत्सव में लोगों के आकर्षण के लिए लकी ड्रॉ योजना भी रखी गई है। आयोजकों के मुताबिक प्रथम पुरस्कार के रूप में टाटा पंच कार, जबकि दूसरे और तीसरे पुरस्कार के तौर पर मोटरसाइकिल और स्कूटी रखी गई है। इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी लकी ड्रॉ में शामिल किए गए हैं।।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement