Connect with us

Blog

Horoscope Rashifal Mercury Transit on 20 February 2024 Budh Rashi Parivartan Impact on zodiac sign Know future predictions

Published

on

Horoscope Rashifal Mercury Transit on 20 February 2024 Budh Rashi Parivartan Impact on zodiac sign Know future predictions


ऐप पर पढ़ें

Budh Rashi Parivartan February 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध फरवरी महीने में दूसरी बार अपनी राशि बदलेंगे। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर भी होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 20 फरवरी को बुध ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।  इससे पहले 1 फरवरी को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हुआ था। इस बार 20 फरवरी को कई शुभ संयोगों में बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहे हैं। इस दिन आयुष्मान योग, त्रिपुष्कर योग और प्रीति योग समेत कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। साथ ही इस शुभ दिन पर जया एकादशी भी मनाई जाएगी। 20 फरवरी के दिन बुध गोचर के साथ बनने वाले दुर्लभ संयोगों से कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वृषभ राशि :

आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा।

नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे।

शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा।

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि :

ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा।

करियर में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कड़ी मेहनत से सफलता की राह आसान होगी।

सिंह राशि :

व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।

मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि :

नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। 

धन लाभ के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे।

वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link

Advertisement