Connect with us

Uttarakhand

अंतिम चरण में पहुंची कांवड़ यात्रा, डाक कांवड़ियों की बढ़ रही है भीड़

Published

on

अंतिम चरण में पहुंची कांवड़ यात्रा, डाक कांवड़ियों की बढ़ रही है भीड़

हरिद्वार :  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। लाखों की संख्या में डाक कांवड़िए पवित्र गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

अंतिम चरण में पहुंची कांवड़ यात्रा

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जीरो ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मोतीचूर तक हाईवे का निरीक्षण किया। डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के बीच हरिद्वार में प्रशासन के सामने भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की बड़ी चुनौती है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जीरो ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मोतीचूर तक हाईवे का निरीक्षण करते हुए पार्किंग, वाहनों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था की स्थिति देखी।

डाक कांवड़ियों की बढ़ रही है भीड़

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पार्किंग स्थलों पर बिजली, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। वहीं हाईवे पर भारी वाहनों के दबाव को देखते हुए रात में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और बारिश के कारण जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 5 अगस्त से भारी वाहनों और दोपहिया वाहनों का आवागमन लगातार जारी है।

यातायात के दबाव को देखते हुए भारी वाहनों को बैरागी कैंप और दक्ष द्वीप की ओर भेजा जा रहा है। जबकि दोपहिया वाहनों के लिए गड्ढा पार्किंग, दीनदयाल पार्किंग, रोड़ीबेलवाला और पंतदीप पार्किंग की व्यवस्था की गई है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement