Connect with us

Blog

Holika Dahan 2024 Date and Time dos and donts of holika dahan things to not do on holika dahan

Published

on

Holika Dahan 2024 Date and Time dos and donts of holika dahan things to not do on holika dahan


Holika Dahan 2024 Kab Hai : होली के पावन पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली मनाई जाती है। दृक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 24 मार्च की रात्रि में होलिका जलाई जाएंगी और अगले दिन यानी 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। होलिका दहन के दिन सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कई विशेष उपाय किए जाते हैं। साथ ही इस शुभ दिन पर कुछ कार्यों की मनाही भी होती है। आइए जानते हैं होलिका दहन के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

होलिका दहन के दिन न करें ये गलतियां :

होलिका दहन के दिन किसी को धन उधार देने से बचना चाहिए।

मान्यता है कि नवविवाहिता को होलिका दहन की अग्नि नहीं देखना चाहिए। ऐसा करना वैवाहिक जीवन के लिए शुभ नहीं माना जाता है।

Rashifal: 23 मार्च को इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय, शनिदेव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

होली के दिन पुराने, फटे, गंदे और काले या नीले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। इसका नकारात्मक असर तन-मन पर पड़ता है। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र भी न पहनें।

होलिका दहन के लिए हरी लकड़िया जलाना शुभ नहीं माना गया है।

होलिका दहन के लिए पीपल, बरगद और आम के लकड़ियों को प्रयोग न करें।

चंद्रग्रहण के बाद बुध की बदली चाल, इन राशियों को बनाएगी मालामाल, होगा बंपर लाभ

होलिका दहन में क्या करें ?

होलिका दहन में गूलर, नीम या अरंड के पेड़ की सूखी लकड़ियों को जलाया जा सकता है।

इस दिन सुखी वैवाहिक जीवन के लिए राधा-कृष्ण की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है।

होली के दिन होलिका दहन से पहले अग्निदेव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 



Source link

Advertisement