Connect with us

Blog

Happy Holi Wishes In Hindi Shayari Images SMS Messages Pictures and Status for Whatsapp and Facebook

Published

on

Happy Holi Wishes In Hindi Shayari Images SMS Messages Pictures and Status for Whatsapp and Facebook


Happy Holi Wishes 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन के अगले दिन रंग वाली होली खेलते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं। इस दिन को देश कुछ हिस्सों में धुलेंदी, धुरखेल, धूलिवंदन और चैत बदी आदि नामों से जाना जाता है। होली 25 मार्च को है। होलिका दहन 24 मार्च को है। होलिका दहन के लिए 24 मार्च की रात 11.13 से देर रात 12.07 तक का शुभ मुहूर्त है। शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद ही होलिका की पूजा कर उसे जलाया जाता है। होलिका दहन के दिन भद्रा भी लग रहा है। फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09: 54 मिनट से शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12: 29 मिनट पर होगा। होली इसी दिन मनेगी। मान्यता है कि प्राचीन समय में इस दिन लोग एक-दूसरे को धूल या मुल्तानी मिट्टी लगाते थे, इसलिए इसे धुलेंदी कहा जाता है। इस दिन लोग रंग से होली खेलने के साथ ही अपनों को मैसेज या इमेज भेजकर भी होली की बधाई देते हैं। इस साल 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। इस होली आप भी इन बेस्ट शुभकामना संदेश से दे सकते हैं होली की बधाई-

1. चलो आज हम बरसों पुरानी

अपनी दुश्मनी भुला दें।

कई होलियां सूखी गुजर गई

इस होली पर आपस में रंग लगा लें।

2. हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,

खुशियों से भर जाए आपकी झोली,

आप सबको मेरी तरह से

हैप्पी होली।

शनि की चाल बदलने से बनेगा बेहद ही शुभ संयोग, संवर जाएगा इन 5 राशियों का भाग्य

3. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,

प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,

ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,

मुबारक हो आपको

रंगों से भरी होली।

4. लाल गुलाबी रंग गुलाल उड़ रहा,

झूम रहा है सारा संसार,

खुशियों की आई है बहार अपार,

मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

5. भगवान करे हर साल चांद बन कर आए, 

दिन का उजाला शान बन के आए, 

कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी, 

ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बन कर आए।

6. निकलो गलियों में बना कर टोली,

भिगो दो आज हर एक की झोली, 

कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो, 

वरना निकल लो, लगा के रंग और कह के हैप्पी होली।

Horoscope : कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य देव देंगे शुभ फल

7. लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार, 

सूरज की किरण, खुशियों की बहार, 

चांद की चांदनी अपनों का प्यार, 

मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

8. मथुरा की खुशबू, 

गोकुल का हार। 

वृन्दावन की सुगंध, 

बरसाने की फुहार.. 

मुबारक हो आपको 

होली का त्योहार।

9. सभी रंगों का रास है होली, 

मन का उल्लास है होली

 जीवन में खुशियां भर देती है, 

बस इसीलिए तो खास है होली।

 हैप्पी होली…

Chandra Grahan: होली पर चंद्रग्रहण का साया, ज्योतिषाचार्य से जानें क्या रहेगा इसका प्रभाव, कितने बजे से लगेगा सूतक?

10. सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार,

 गालों पे गुलाल और पानी की बौछार,

 सुख समृद्धि और सफलता का हार, 

मुबारक हो आपको रंगो का त्योहार।

होली की ढेर सारी शुभकामनाएं



Source link

Advertisement