Connect with us

Blog

Falgun Month 2024 date and time when will falgun month start in 2024 dos and donts of falgun month

Published

on

Falgun Month 2024 date and time when will falgun month start in 2024 dos and donts of falgun month


ऐप पर पढ़ें

Falgun Month 2024 : हिंदू कैलेंडर का 12वां और साल का आखिरी महीना फाल्गुन माना जाता है। फाल्गुन के महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इस माह में महाशिवरात्रि और होली मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल 25 फरवरी 2024 से फाल्गुन माह की शुरुआत हो रही है। इस महीने में धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए कई विशेष उपाय किए जाते हैं। हालांकि, फाल्गुन माह में कुछ कार्यों की मनाही होती है। आइए जानते हैं फाल्गुन माह कब से शुरू हो रहा है और इस माह में किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए?

कब से शुरू होगा फाल्गुन माह 2024 ?

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 24 फरवरी 2024 को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर हो रहा है और 25 फरवरी को रात 8 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार 24 फरवरी से ही फाल्गुन माह का आरंभ होगा और 25 मार्च को पूर्णिमा तिथि के दिन फाल्गुन नक्षत्र में समाप्त होगा।

फाल्गुन माह में क्या करें ?

इस माह में भगवान शंकर, चंद्रदेव और भगवान कृष्ण की पूजा का विधान है।

सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए महाशिवरात्रि के दिन व्रत जरूर करें।

फाल्गुन माह में घी, सरसों का तेल, वस्त्र, अनाज का दान करना शुभ होता है।

इस माह में भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की पूजा का बड़ा महत्व है।

शनि प्रकोप से बचने के लिए  रोजाना शिवजी का जलाभिषेक करें।

क्या न करें ?

फाल्गुन माह में मांस-मदिरा के सेवन से बचना चाहिए।

इस माह में अनाज का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।

फाल्गुन माह में फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।

होलाष्टक के दौरान शुभ कार्यों का आयोजन न करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link

Advertisement