Connect with us

Delhi

delhi pollution aqi improved after rain on saturday how long bad weather remain

Published

on

delhi pollution aqi improved after rain on saturday how long bad weather remain


ऐप पर पढ़ें

Delhi pollution: राजधानी दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ दिल्लीवालों के लिए एक और गुड न्यूज है। वर्षा के बाद शहर में पलूशन कम हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

बारिश के बाद पलूशन में सुधार

दिल्ली में शनिवार को बारिश के साथ पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। IMD के मुताबिक, शहर का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शाम छह बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 114 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

रविवार का वेदर अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इसमें कहा गया है कि रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 26 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में अगले 24 घंटे में तेज हवाएं चलने की भी भविष्यवाणी की गई है।

कब तक खराब रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 3 मार्च को बारिश हो सकती है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में रविवार को मौसम खराब हो सकता है। वहीं चार मार्च से मौसम बदल जाएगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेंगे। बारिश और तेज हवाओं का भी दौर खत्म हो जाएगा। दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश के बाद AQI 114 पर दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement