Connect with us

Madhya Pradesh

Big decisions of CM Mohan Yadav cabinet before the code of conduct these two schemes started in MP

Published

on

Big decisions of CM Mohan Yadav cabinet before the code of conduct these two schemes started in MP


ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के पहले प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में पीएम श्री पर्यटन के साथ पीएम श्री धार्मिक पर्यटन की मंजूरी मिली है। साथ ही प्रदेश के चार प्रमुख धर्मस्थल पर रोपवे बनाए जाएंगे। इसकी शुरुआत उज्जैन के महाकाल लोक से होगी। कैबिनेट की बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने सरकार के 100 दिन पूरे होने की बधाई दी और वित्तीय स्थिति का मजबूत बताते हुए कहा की राज्य शासन द्वारा कोई भी योजना बंद नहीं की गई है। राजस्व और पूंजीगत व्यय की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए राज्य शासन के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के धार्मिक पर्यटन के साथ अन्य पर्यटन गंतव्यों तक पहुंच सुगम बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों तक पर्यटन का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा की गुरुवार शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार स्टेट हैंगर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सेवा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र लोधी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। आयुक्त विमानन संचालनालय चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा “पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा” का शुभारम्भ भोपाल विमानतल से किया जायेगा। इसके बाद मंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहले ओंकारेश्वर और उसके बाद उज्जैन जाएंगे। उज्जैन हेलीपैड स्थल में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

धार्मिक स्थलों पर रोपवे 

कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अयोध्या के तर्ज पर मध्य प्रदेश के चित्रकूट का विकास किए जाने का फैसला हुआ है। इसके लिए चित्रकूट विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम में धार्मिक स्थलों पर रोपवे बनाए जाने की योजना है। इसमें बीओटी प्रोसेस से काम होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार फंड देती है। फिलहाल प्रदेश के चार प्रमुख धर्मस्थलों पर रोपवे बनाए जाएंगे। इसमें उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक बनने वाला रोपवे भी शामिल है। महाकाल मंदिर उज्जैन, विक्टोरिया माता मंदिर से सेठानी पूरा  सागर, एंपायर सेंटर से गुरुद्वारा बाया रामपुर चौक जबलपुर, सिविक सेंटर बल्देव बाग बाया मालवीय चौक के लिए कैबिनेट ने स्वीकृति दी है। इसका फायदा यह होगा कि पहाड़ी क्षेत्रों में जो धार्मिक स्थल है वहां भीड़ अधिक होती है वहां सुगम यातायात हो सकेगा।

केन बेतवा परियोजना के साथ कृषक सूर्य योजना  

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया की मध्यप्रदेश में भाजपा की 2004 में सरकार बनने पर प्रदेश में सात लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता थी वह आज 45 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है। इस योजना के माध्यम 6 लाख 57 हजार 364 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा। इससे सागर, दतिया,छतरपुर, निवाड़ी पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, और बेतवा बेसिन विदिशा, शिवपुरी, रायसेन के सूखा क्षेत्रों को सिंचित करने का काम होगा। इससे 44 लाख आबादी प्रभावित होगी। सोलर कृषि पंप का नाम बदलकर प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना नाम किया गया है। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को कृषि पंप मिले। इस पर जोर दिया जा रहा है। किसानों के खेतों तक बिजली पहुंचाने के लिए हाइड्रो पावर के साथ सोलर पंप योजना के माध्यम से काम किया जाएगा।

हवाई सेवा से पर्यटन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को सुविधाजनक बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए धार्मिक हवाई सेवा आरंभ की जा रही है।  बैठक में पीएम श्री पर्यटन वायुसेवा, पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा भी शुरू करने पर फैसला हुआ है। इंदौर से महाकाल और ओंकारेश्वर तक शुरुआत होगी। इसका एक सर्किट बनेगा। दूसरे धार्मिक स्थलों तक भी इसका विस्तार किया जा सकेगा। प्रारंभिक रूप से इंदौर को केंद्र बनाते हुए उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों हवाई सेवाओं का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर रखते हुए पीएम श्री रखा गया है। इससे धार्मिक पर्यटन बढ़ने के साथ-साथ बड़े शहरों से कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। 

ग्वालियर जबलपुर से हवाई सेवा गुरुवार से

कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायुसेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंतर राज्य हवाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में हवाई सेवा आरंभ की जा रही है। ग्वालियर और जबलपुर के लिए यह सेवा आज से आरंभ होगी, जिसका विस्तार सागर, रीवा, रतलाम तथा अन्य स्थानों पर किया जाएगा। जहां-जहां हवाई पट्टी और यात्रियों की उपलब्धता होगी, वहां यह सुविधा शीघ्र आरंभ होगी।एससी-एसटी के होस्टल अच्छे से संचालित हों। इसके लिए मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यहां सुविधाओं पर फोकस किया जाएगा। मंत्री विजय शाह, निर्मला भूरिया और दिलीप अहिरवार की एक कमेटी बनाई गई है जो अध्ययन कर सुझाव देंगे और शाह इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। मध्यप्रदेश की कैबिनेट बैठक की समस्त जानकारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक के बाद दी है। 

इनपुट: विजेन्द्र यादव



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement