Connect with us

Uttarakhand

उत्तराखंड में इन विकास कार्यों पर खर्च होंगे 56 करोड़, CM धामी ने दी वित्तीय स्वीकृति

Published

on

उत्तराखंड में इन विकास कार्यों पर खर्च होंगे 56 करोड़, CM धामी ने दी वित्तीय स्वीकृति

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। देहरादून के विधानसभा क्षेत्र कैंट के अंतर्गत बसंत बिहार सोसायटी के आंतरिक मागों का बी०एम०/एस०डी०बी०सी० द्वारा सुधारीकरण किए जाने के लिए 202.35 लाख तथा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) तक (श्री कैंची धाम बाईपास) मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए ₹2173.60 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

उत्तराखंड में इन विकास कार्यों पर खर्च होंगे 56 करोड़

चंपावत के अंतर्गत स्थित राजकीय कारागार लोहाघाट की प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग एवं अन्य कार्य के लिए ₹06.73 करोड़, रोडवेज स्टेशन चंपावत में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्पलैक्स निर्माण हेतु 6233.44 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹1870.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुदान संख्या 10 लेखाशीर्षक 2022 पुलिस-00-101-अपराधिक अन्वेषण और सर्तकता-03 अभिसूचना अधिष्ठान के मानक मद 31-गुप्त सेवा व्यय में अनुपूरक के माध्यम से प्रावधानित धनराशि ₹01 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

चमोली और टिहरी के लिए भी धनराशि मंजूर

टिहरी के अंतर्गत थाना छाम के प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को नामित किया गया है। आगणित धनराशि ₹ 381.75 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया है। चमोली के फायर स्टेशन गोपेश्वर में टाइप द्वितीय के 08 आवासों के निर्माण हेतु ₹170.93 लाख अवमुक्त किए जाने के साथ ही उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, टिहरी गढ़वाल एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पौड़ी गढ़वाल के शासकीय प्रयोजन हेतु नए वाहन क्रय किए जाने के लिए ₹27.21 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement