Connect with us

Delhi

arvind kejriwal to meet cm bhagwant mann in tihar on 15 april

Published

on

arvind kejriwal to meet cm bhagwant mann in tihar on 15 april


ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले में 15 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है। उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 15 अप्रैल को खत्म हो रही है। ऐसे में 15 अप्रैल केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। लेकिन कोर्ट में पेश होने से पहले केजरीवाल पंजाब के मु्ख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करेंगे। भगवंत मान को केजरीवाल से मुलाकात करने की अनुमति मिल गई है। इस मुलाकात के मद्देनजर  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल और दिल्ली और पंजाब पुलिस के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को चर्चा हुई। मान ने तिहाड़ की जेल संख्या दो में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए तिहाड़ प्रशासन से समय मांगा था। उन्हें 15 अप्रैल को मिलने की अनुमति दी गई है। 

इससे पहले भगवंत मान 10 अप्रैल को केजरीवाल से मिलने वाले थे। लेकिन जेल अधिकारियों की तरफ से इजाजत ना मिलने पर मुलाकात नहीं हो पाई थी। बता दें, अरविंद केजरीवाल ने न्यायिक हिरासत में जाने के बाद नियम के मुताबिक उन 6 लोगों की लिस्ट दी थी जो उनसे मुलाकात कर सकते थे। इसमें उनकी पत्नी बच्चों समेत भगवंत मान का नाम भी शामिल था। अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement