Connect with us

Uttarakhand

SOS बाल ग्राम भीमताल के बच्चों से राज्यपाल ने की मुलाकात, कहा- बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें

Published

on

SOS बाल ग्राम भीमताल के बच्चों से राज्यपाल ने की मुलाकात, कहा- बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें

नैनीताल : सरोवर नगरी लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने एसओएस बाल ग्राम, भीमताल के बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान बच्चों ने राज्यपाल को स्वयं निर्मित पेंटिंग्स, शुभकामना कार्ड्स एवं अन्य रचनात्मक सामग्री भेंट की, जिसकी राज्यपाल ने सराहना करते हुए उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास की प्रशंसा की।

SOS बाल ग्राम भीमताल के बच्चों से राज्यपाल ने की मुलाकात

SOS बाल ग्राम भीमताल के बच्चों से राज्यपाल ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें तथा अपने जीवन से समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा देने वाला उदाहरण बनें। उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास और सीखने की जिज्ञासा की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से जीवन की हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।

बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें – राज्यपाल गुरमीत सिंह 

राज्यपाल ने बच्चों से कहा कि वे कभी स्वयं को कमतर न समझें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों का सामना करके ही व्यक्ति मजबूत बनता है। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वे तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में अपनी रुचि एवं कौशल विकसित करें, ताकि विकसित भारत के निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभा सकें।

राज्यपाल ने की एसओएस बाल ग्राम की तारीफ 

राज्यपाल ने एसओएस बाल ग्राम के सेवा और समर्पण से परिपूर्ण कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये संस्था केवल एक आश्रय स्थल नहीं, बल्कि एक सजीव और स्नेहपूर्ण परिवार है, जहां बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास, संस्कार और आत्मनिर्भरता का समुचित वातावरण उपलब्ध कराया जाता है।

राज्यपाल ने संस्था के “फैमिली लाइक केयर”, “किनशिप केयर” और “फॉस्टर केयर” जैसे मॉडलों को समाज के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि ये संगठन न केवल सामाजिक संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य भी कर रहा है। उन्होंने संस्था के समर्पित कार्यकर्ताओं, माताओं एवं नेतृत्व की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए आश्वस्त किया कि ऐसे सामाजिक और मानवीय प्रयासों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement