Connect with us

Uttarakhand

सरकारी जमीनों पर अब डिजिटल पहरा, UK GAMS पोर्टल पर दर्ज होंगी सभी परिसंपत्तियां

Published

on

सरकारी जमीनों पर अब डिजिटल पहरा, UK GAMS पोर्टल पर दर्ज होंगी सभी परिसंपत्तियां

चंपावत : सरकारी जमीनों और परिसंपत्तियों को अतिक्रमण से बचाने के लिए चम्पावत जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। मुख्य सचिव के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने UK GAMS पोर्टल की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को अपनी सरकारी भूमि और परिसंपत्तियों का पूरा ब्योरा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भूमि की सीमाओं को डिजिटल नक्शे पर चिह्नित करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा है।

सरकारी जमीनों पर अब डिजिटल पहरा

चम्पावत जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विभागवार परिसंपत्तियों के डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की प्रगति परखी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी सरकारी भूमि और अन्य परिसंपत्तियों का मौके पर सत्यापन कर सही विवरण पोर्टल पर अपलोड करें। भूमि की सीमाओं का डिजिटल नक्शे पर सटीक अंकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकारी संपत्ति की निगरानी आसान हो सके।

UK GAMS पोर्टल पर दर्ज होंगी सभी परिसंपत्तियां

दरअसल, उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट्स मैनेजमेंट सिस्टम यानी UK GAMS के जरिए सरकारी जमीनों और परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इस व्यवस्था से सरकारी संपत्तियों की नियमित निगरानी के साथ संभावित अतिक्रमण की पहचान और मौके पर सत्यापन में मदद मिलेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement