Connect with us

Uttarakhand

PM मोदी कीर्तिमान बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, गोविन्द घाट पर माँ गंगा का किया दुग्धाभिषेक

Published

on

PM मोदी कीर्तिमान बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, गोविन्द घाट पर माँ गंगा का किया दुग्धाभिषेक

हरिद्वार : सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा का कीर्तिमान बनाने पर नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु और लम्बे समय तक नेतृत्व की कामना के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोविन्द घाट पर माँ गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा की निरन्तर बिना थके बिना रूके कोई छुट्टी लिए बिना प्रत्येक क्षण देश को समर्पित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के जो अनवरत कार्य किए वे पूरे विश्व के लिए एक मिसाल हैं।

उन्होंने कहा कि 12 साल प्रधानमंत्री और उससे पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री के रुप में मोदी जी नए भारत का निर्माण किया है। निश्चित ही उनके पुरूषारथ एंव दूरदरशिता से भारत विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement