Connect with us

Delhi

पार्षद सरिता फोगाट ने भाजपा छोड़ फिर की AAP में वापसी, मनीष सिसोदिया का दावा

Published

on

पार्षद सरिता फोगाट ने भाजपा छोड़ फिर की AAP में वापसी, मनीष सिसोदिया का दावा


हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली पार्षद सरिता फोगाट ने घर वापसी करते हुए AAP का दामन थाम लिया है। मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि वह केजरीवाल को सीएम की कुर्सी पर बैठाने के लिए काम करेंगी।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 14 Oct 2024 12:18 PM
share Share

आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि मालवीय नगर वार्ड नंबर 150, ग्रीन पार्क से पार्षद सरिता फोगाट ने भाजपा छोड़कर वापस आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। सिसोदिया ने कहा कि सरिता फोगाट पार्टी की स्थापना के समय से AAP की कर्मठ कार्यकर्ता रही हैं। उन्होंने एकबार फिर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाने के संकल्प के साथ काम करना शुरू कर दिया है।

बता दें कि पिछले महीने 25 सितंबर को आप के तीन पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर BJP प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में पार्षदों ने मिस कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ली थी। इन पार्षदों में AAP की पार्षद प्रीति (वार्ड दिलशाद कॉलोनी), सरिता फोगाट (वार्ड ग्रीन पार्क) और प्रवीण कुमार (वार्ड मदनपुर खादर ईस्ट) शामिल थे।

इन पार्षदों का कहना था कि आम आदमी पार्टी का मेयर होने के बाद भी उनके क्षेत्र में आम लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में काम नहीं हो रहा है। समस्याओं के बारे में कई बार पत्र लिखे गए थे लेकिन इस दिशा में काम नहीं हुआ। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार से दिल्ली की जनता परेशान है। इससे आम नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement