Connect with us

Uttarakhand

कुंभ-2027 की पेशवाई पर प्रशासन अलर्ट, निरंजनी अखाड़े के रूट का निरीक्षण

Published

on

कुंभ-2027 की पेशवाई पर प्रशासन अलर्ट, निरंजनी अखाड़े के रूट का निरीक्षण

हरिद्वार : कुंभ मेला-2027 को लेकर हरिद्वार में तैयारियां तेज हो गई हैं। अखाड़ों की भव्य पेशवाई को लेकर मेला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पंचायती अखाड़ा निरंजनी की पेशवाई के प्रस्तावित मार्ग का मेला प्रशासन और अखाड़े के सचिव श्री महंत राम रतन गिरी ने स्थलीय निरीक्षण किया।

निरंजनी अखाड़े की पेशवाई एसएमजेएन पीजी कॉलेज परिसर, गोविंदपुरी से शुरू होकर रानीपुर मोड़, शंकर आश्रम, सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा, बाबा रामदेव पुलिया, झंडा चौक, बंगाली मोड़, शंकराचार्य चौक, तुलसी चौक और वाल्मीकि चौक होते हुए अखाड़ा परिसर की छावनी तक पहुंचेगी।

निरीक्षण के दौरान पेशवाई में शामिल होने वाले साधु-संतों, रथों, हाथियों, ध्वजों और झांकियों को ध्यान में रखते हुए मार्ग की चौड़ाई, पेड़, विद्युत लाइन, यातायात, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

अखाड़े के सचिव ने कहा कि पेशवाई की भव्यता और धार्मिक गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। वहीं उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह गिल ने अधिकारियों को यातायात, सुरक्षा, अग्निशमन, स्वच्छता, पेयजल और विद्युत व्यवस्थाओं की समेकित कार्ययोजना बनाकर समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement