Connect with us

Uttarakhand

सड़क परियोजना को मिली हरी झंडी, रेखा आर्या ने किया शिलान्यास

Published

on

सड़क परियोजना को मिली हरी झंडी, रेखा आर्या ने किया शिलान्यास



सोमेश्वर : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत कठपुड़िया से कलोड़िया (कतूनियां) तक बनने वाले 1.850 किलोमीटर लम्बी सड़क के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

₹55.60 लाख की स्वीकृत लागत से बनने वाले इस मार्ग के शिलान्यास अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़कें केवल संपर्क का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे किसी भी क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि की जीवन रेखा होती हैं। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर की सम्मानित जनता को बेहतर कनेक्टिविटी देना और उनके जीवन को सुगम बनाना उनका मुख्य संकल्प है। इस नए मोटर मार्ग के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा, आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को हर क्षेत्र में एक आदर्श और सशक्त राज्य बनाने के लिए पूरी तरह काम कर रहे हैं।

इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री की बड़ी घोसडा :

विकास कार्यों की इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री ने बंगसर स्थल विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए ₹3.50 लाख और कलोड़िया में बारात घर के निर्माण के लिए ₹3 लाख विधायक निधि से देने की बड़ी घोषणाएं भी कीं। कहा की हमारा लक्ष जनता को बढ़िया कनेक्टिविटी और सुरक्षित सफ़र देना है।

 





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement