Uttarakhand
लालकुआँ को विकास की सौगात विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने 5 करोड़ की सड़कों का किया शिलान्यास
लालकुआँ : लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अपने विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों का विधिवत रूप से शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। जिनमे हल्दूचौड़ दौलिया सड़क के निर्माण पर 2 करोड़ 58 लाख 74 हजार रुपये की लागत और पंचायत घर से गौला रोड मार्ग पर इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण के लिए 2 करोड़ 39 लाख 93 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
डूंगरपुर मार्ग में भी 17 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का फूल-मालाओं से आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी इसी तरह विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जायेगा।
