Blog
Horoscope Rashifal Basant Panchami 2024 Shubh sanyog will give positive result to these zodiac sign future predictions

ऐप पर पढ़ें
Basant Panchami 2024 Date and Shubh Muhurat : हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाया जाता है। इस वर्ष 14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी है। धार्मिक मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। इसलिए इस शुभ दिन पर मां सरस्वती की पूजा-आराधना का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से बुद्धि, विवेक और गुण-ज्ञान की प्राप्ति होती है। इस बार कई शुभ संयोग में बसंत पंचमी मनाई जाएगी। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, सरस्वती पूजा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रेवती नक्षत्र और अश्विनी नक्षत्र समेत कई दुर्लभ संयोग का निर्माण हो रहा है। जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। आइए जानते हैं बसंत पंचमी की लकी राशियों के बारे में…
मेष राशि :
शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा।
मेहनत का फल मिलेगा।
करियर में अपार सफलता मिलेगी।
कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।
Rashifal : 11 फरवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल
मिथुन राशि :
करियर में मनचाही सफलता मिलेगी।
नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे।
नौकरीपेशा वालों का अप्रेजल या प्रमोशन हो सकता है।
प्रोफेशनल लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी।
हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी।
वृश्चिक राशि :
कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे।
ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी।
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
मीन राशि :
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे।
प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगा।
व्यावसायिक सफलता मिलेगी।
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।