Connect with us

Uttarakhand

लक्सर पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी , बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा…

Published

on

 

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री आज लक्सर पहुंचे। लक्सर पहुंचकर उन्होंने लक्सर तथा खानपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित किसानों से भी मुलाकात की। किसानों ने मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भी सौंपा और बाढ़ के पानी में आए केमिकल की जांच कराने की मांग भी की। गणेश जोशी ने कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है और सभी बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पर बाढ़ के पानी में आए केमिकल की जांच कराई जाएगी। सरकार ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र घोषित करने के साथ ही लक्सर और खानपुर क्षेत्र के किसानों का 3 महीने का बिजली का बिल माफ कर दिया है और 3 महीने के लिए बैंक की रिकवरी को भी स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही सरकार के सभी अधिकारी और मंत्री बाढ़ पीड़ित क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं और अन्नदाता किसान की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement