Connect with us

Uttarakhand

14 साल की लड़की के साथ 5 नाबालिगों की दरिंदगी, घर लौटते वक्त अगवा कर किया गैंगरेप

Published

on

14 साल की लड़की के साथ 5 नाबालिगों की दरिंदगी, घर लौटते वक्त अगवा कर किया गैंगरेप

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। घर लौटते वक्त पांच नाबालिगों ने एक 14 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया। आरोप है कि नाबालिगों ने गैंगरेप किया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है। खटीमा में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री से गैंगरेप का आरोप लगाते हुए हुए पुलिस को तहरीर दी है। पांच किशोरों के खिलाफ पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

तहरीर के अनुसार, पीड़िता 13 अक्तूबर को ब्लॉक के एक गांव में हुए धार्मिक आयोजन में गई थी। यहां इस 14 वर्षीय किशोरी को बाइक पर उसका सहपाठी किशोर मिला। पीड़िता के पिता ने बताया कि जान पहचान होने के कारण उनकी पुत्री, उसकी बाइक पर बैठ गई।

उक्त किशोर उनकी पुत्री को जबरन गांव के बाग में ले गया। यहां उसके चार और साथी भी थे। पांचों ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना की जानकारी देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

ऐसे में पुत्री ने कुछ नहीं बताया। इस बीच आरोपी पुत्री को और धमकाने लगे तो सोमवार को किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement