Connect with us

Uttarakhand

हरिद्वार में PM आवास योजना की पात्रता सूची का पुनरीक्षण तेज, 419 अपात्र लाभार्थी चिन्हित

Published

on

हरिद्वार में PM आवास योजना की पात्रता सूची का पुनरीक्षण तेज, 419 अपात्र लाभार्थी चिन्हित

हरिद्वार :   हरिद्वार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हरिद्वार जनपद में पात्रता सूची के पुनरीक्षण का काम विकासखंड स्तर पर तेजी से चल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर अपात्र परिवारों को सूची से हटाने और छूटे हुए पात्र परिवारों को योजना में शामिल करने की प्रक्रिया जारी है।

18 अगस्त 2026 तक आपत्तियां और शिकायतें दर्ज कराने की समय सीमा में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से 2,282 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इनमें से 943 आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 1,340 मामलों की जांच अभी जारी है।

जांच के दौरान अब तक 419 अपात्र लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं। इनके नाम सूची से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, पूर्व सर्वेक्षण से छूटे पात्र परिवारों और सूची से बाहर हुए पात्र परिवारों की भी दोबारा जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि योजना में किसी भी अपात्र व्यक्ति को लाभ नहीं दिया जाएगा। आवास स्वीकृति से पहले ही अपात्र पाए जाने पर नाम सूची से हटा दिया जाएगा।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement