Connect with us

Uttarakhand

हरिद्वार में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 6 सुपर जोन और 46 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र

Published

on

​हरिद्वार : तीर्थ नगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या स्नान पर्व-2026 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने संयुक्त रूप से स्नान पर्व की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सोमवती अमावस्या स्नान : हरिद्वार में सुरक्षा का अभेद्य घेरा

मेले में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए संपूर्ण मेला क्षेत्र को 6 सुपर जोन, 16 जोन और 46 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीड़ का दबाव बढ़ने पर तत्काल श्रद्धालुओं को वैकल्पिक घाटों की ओर डायवर्ट किया जाए।

सादे कपड़ों में पुलिस करेगी निगरानी

हरकी पैड़ी सहित प्रमुख घाटों पर एंटी-सबोटाज चेकिंग और फिस्किंग अनिवार्य कर दी गई है। सादे कपड़ों में पुलिस निगरानी करेगी। जेबकतरों और उठाईगिरों पर नजर रखने के लिए सादे वस्त्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा। घाटों पर डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जल पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया और अफवाहों पर निगरानी रखने के लिए अभिसूचना इकाई (LIU) को सक्रिय किया गया है। वाहनों की सघन चेकिंग और स्पष्ट ट्रैफिक प्लान का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि जाम की स्थिति न बने।

​श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार पर जोर

एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ शालीन और दृढ़ व्यवहार रखें। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, बढ़ते तापमान को देखते हुए पुलिसकर्मियों को हाइड्रेटेड रहने और शारीरिक रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्नान पर्व के सुचारू संचालन के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें 6 अपर पुलिस अधीक्षक, 13 पुलिस उपाधीक्षक, 72 सब-इंस्पेक्टर, 232 आरक्षी के साथ-साथ पीएसी की 2 कंपनियां, जल पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS), श्वान दल, होमगार्ड और पीआरडी के जवान शामिल हैं।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement