Uttarakhand
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जीआईसी अल्मोड़ा में कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ
अल्मोड़ा : अल्मोड़ा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित करके किया।
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जीआईसी अल्मोड़ा में कार्यक्रम
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा प्रदेश में 52 स्कूलों का उच्चीकरण किया गया है, जहाँ जल्द प्रवेश प्रक्रिया और उद्घाटन संपन्न होगा। छात्रों को किताबें, ड्रेस, बैग के साथ इस वर्ष से कॉपियां भी मुफ्त दी जा रही हैं। साथ ही स्मार्ट ,वर्चुअल क्लास, व्यावसायिक शिक्षा और फर्नीचर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 24,000 शिक्षण संस्थाओं के 30 लाख छात्र ‘विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड’ विषय पर निबंध, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। राज्य स्तरीय आयोजन व जिला स्तर के विजेताओं के लिए देहरादून में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
