Connect with us

Uttarakhand

भगवान कार्तिकेय जयंती पर एक मंच पर जुटे 13 अखाड़ों के संत, कुंभ 2027 से पहले एकजुटता का संदेश

Published

on

भगवान कार्तिकेय जयंती पर एक मंच पर जुटे 13 अखाड़ों के संत, कुंभ 2027 से पहले एकजुटता का संदेश

हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में रविवार को भगवान कार्तिकेय जयंती के अवसर पर संत समाज की एकजुटता की तस्वीर देखने को मिली। तपोनिधि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में आयोजित कार्यक्रम में सभी 13 अखाड़ों के संत-महंत शामिल हुए। इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य, आचार्य महामंडलेश्वर, महामंडलेश्वर और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के दोनों अध्यक्ष भी एक मंच पर नजर आए।

भगवान कार्तिकेय जयंती पर एक मंच पर जुटे 13 अखाड़ों के संत

संतों ने भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना कर सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के साथ समाज सेवा में अखाड़ों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम को कुंभ 2027 की तैयारियों के बीच संत समाज के आपसी समन्वय और एकजुटता के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। भगवान कार्तिकेय जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, अभिषेक और आरती की गई। इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम सहित विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत मौजूद रहे।

कुंभ 2027 से पहले एकजुटता का संदेश

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अखाड़े सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संत समाज का दायित्व है कि धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज को भी सही दिशा प्रदान करे। कुंभ 2027 से पहले सभी 13 अखाड़ों के संत-महंतों की इस सहभागिता को धार्मिक परंपराओं के साथ आपसी समन्वय और एकजुटता के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement