Connect with us

Uttarakhand

संघ पर विजयवर्गीय के बयान के समर्थन में संत समाज, बोले- सुधार संगठन हित में जरूरी

Published

on

संघ पर विजयवर्गीय के बयान के समर्थन में संत समाज, बोले- सुधार संगठन हित में जरूरी

हरिद्वार : मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आरएसएस को लेकर दिए बयान पर संत समाज ने समर्थन जताया है। मंत्री विजयवर्गीय का कहना था कि संघ में लोग तो बहुत हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों की कमी सी हो रही है और कई लोग संघ से खुद को जुड़ा हुआ बताते हैं।

संघ पर विजयवर्गीय के बयान के समर्थन में उतरा संत समाज

संघ पर विजयवर्गीय के बयान के समर्थन में संत समाज उतर आया है। इस बयान पर अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी और अखाड़ा परिषद के मीडिया संयोजक करौली शंकर महाराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी बड़े संगठन के विस्तार के साथ अच्छाइयों के साथ कुछ कमियां भी आ जाती हैं।

उन्होंने कहा कि संघ के पुराने कार्यकर्ताओं ने त्याग और तपस्या के साथ अपना जीवन जिया था  लेकिन बदलते समय में कुछ कुरीतियां आना स्वाभाविक है। अगर किसी कार्यकर्ता के आचरण से संगठन की छवि प्रभावित होती है तो उसमें सुधार जरूरी है।

संघ नेतृत्व शिकायतों पर समय रहते ले फैसला

महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि संघ के वरिष्ठ नेतृत्व को शिकायतों पर समय रहते निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि किसी भी विषय को लंबे समय तक लंबित रखने से समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय का बयान विरोध की भावना से नहीं बल्कि संगठन के प्रति अपनत्व और सुधार की सोच से दिया गया है। इसके साथ ही करौली शंकर महाराज ने कहा कि किसी भी संगठन में समय-समय पर चिंतन और आत्ममंथन आवश्यक होता है।

उन्होंने कहा कि जैसे परिवार में कोई कमी आती है तो परिवार के लोग ही उसे सुधारने का प्रयास करते हैं, उसी तरह संग भी एक परिवार है और संगठन में भी कमियों को दूर कर उसे और मजबूत बनाने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले संगठनों में सुधार की प्रक्रिया लगातार चलती रहनी चाहिए।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement