Uttarakhand
शेफ केशव नेगी गिरफ्तारी मामला !, मुख्यमंत्री धामी ने रेखा गुप्ता से की बात
देहरादून : दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बातचीत की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री से मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि बातचीत सकारात्मक रही और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी तरह तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।
