Uttarakhand
विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा

देहरादून : राजधानी देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू हो गई है। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है।
विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू
विधाानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू हो गई है। सीएम धामी के संबोधन के वक्त विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में एक ओर विपक्ष की ओर से तीखा विरोध और शोर-शराबा जारी है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री धामी सदन को संबोधित कर रहे हैं।
विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा
महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर बुलाए गए इस विशेष सत्र में विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है। सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले भी सदन के बाहर सड़क पर विपक्ष का प्रदर्शन देखने को मिला। सत्र के शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र जाती ने सड़क पर गन्ने से भरी ट्रॉली पलट दी। इस दौरान उन्होंने गन्ना किसानों के बकाये भुगतान का मुद्दा उठाया।
