Connect with us

Uttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज, सत्र में नारी सम्मान लोकतंत्र में अधिकार पर होगी चर्चा

Published

on

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज, सत्र में नारी सम्मान लोकतंत्र में अधिकार पर होगी चर्चा

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज होने जा रहा है। सदन की कार्रवाई सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सत्र में नारी सम्मान लोकतंत्र में अधिकार पर चर्चा होगी।

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज

प्रदेश सरकार ने ‘नारी सम्मान: लोकतंत्र में अधिकार’ विषय पर विचार-विमर्श के लिए विशेष सत्र आहूत किया है। यह सत्र मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपनी-अपनी राय रखेंगे और चर्चा में भाग लेंगे। देहरादून स्थित विधानसभा भवन में 11:00 से शुरू होगा सत्र।

महिला आरक्षण पर सत्र में सियासी संग्राम की तैयारी

महिला आरक्षण को लेकर सत्र में घमासान देखने को मिल सकता है। जहां एक ओर सत्ता पक्ष विपक्ष पर आरोप लगा रहा है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी जमकर सरकार पर प्रत्यारोप लगा रहा है। ऐसे में आज महिला आरक्षण पर सत्र में सियासी संग्राम होना तय है।

इसके साथ ही सत्ता पक्ष महिला आरक्षण लागू न होने देने के लिए विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। वहीं कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बावजूद इसे लागू करने के मुद्दे पर सरकार घेरने की रणनीति बना रही है। इसके साथ ही 70 विधानसभा सीटों पर 33% आरक्षण की मांग उठा रही कांग्रेस।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement