Connect with us

Uttarakhand

रामनगर में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के चक्कर में कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

Published

on

रामनगर में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के चक्कर में कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

रामनगर : रामनगर में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ती नजर आई,नेशनल हाईवे 309 पर ओवरटेक के चक्कर में एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों युवक सामने से आ रही रोडवेज बस के नीचे जाने से बाल-बाल बच गए। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में इलाज जारी है।

ओवरटेक के चक्कर में कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

रामनगर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर के समय नेशनल हाईवे 309 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ। विवेक और अफजल नाम के दो युवक बाइक पर सवार होकर चिल्किया से रामनगर की ओर आ रहे थे, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार (UK 19 C 2074) ने ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक के दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

रोडवेज बस के नीचे जाने से बचे दोनों युवक

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और घसीटते हुए दूसरी दिशा से आ रही रोडवेज बस की तरफ जा पहुंचे। गनीमत रही कि समय रहते बस चालक ने ब्रेक लगा दिए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।  हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घायल विवेक की मां सीमा देवी ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है और हादसे के बाद से ही बेहोश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार चालक की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है। वहीं मामले में डॉक्टर हर्षपाल ने बताया कि दोनों युवकों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं,उनकी स्थिति को देखते हुए सिटी स्कैन के लिए रेफर किया जा रहा है,जरूरत पड़ने पर उन्हें हायर सेंटर भी भेजा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement