Connect with us

Uttarakhand

मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में पिरूल आधारित बायोमास प्लांट का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Published

on

मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में पिरूल आधारित बायोमास प्लांट का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार



अल्मोड़ा : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अल्मोड़ा के पड़ोलिया में पिरूल आधारित बायोमास प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया। इस बायोमास प्लांट का शुभारंभ होने से महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा।

मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में पिरूल आधारित बायोमास प्लांट का शुभारंभ

मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के पड़ोलिया में पिरूल आधारित बायोमास प्लांट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस यूनिट के लगने से आसपास क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पिरुल एकत्रित करके उद्योगों को बेचेंगी, उनके हित सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पहले ही नीति बना चुकी है।

जंगलों की आग रोकने के साथ रोजगार भी मिलेगा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इससे न सिर्फ जंगलों की आग रोकने में मदद मिलेगी, साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्र में उद्योगों को ऊर्जा के नए विकल्प उपलब्ध होंगे। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित किया है और आगामी चुनाव में आधी आबादी विपक्षी दलों को इसका मुंह तोड़ जवाब देगी।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement