Connect with us

Uttarakhand

राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को दी शुभाकमनाएं, सीएम धामी ने भी दी बधाई

Published

on

राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को दी शुभाकमनाएं, सीएम धामी ने भी दी बधाई

देहरादून : राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। इसके साथ ही सीएम धामी ने भी प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को दी शुभाकमनाएं

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा, दया और करुणा के संदेश आज के युग में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। उनके विचार हमें मानवता की सेवा और आपसी सद्भाव के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि बुद्ध के दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सहिष्णुता और लोक-कल्याण की भावना और सुदृढ़ होगी। इस पावन पर्व पर राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की है।

सीएम धामी ने भी दी बुद्ध पूर्णिमा की बधाई

पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हमें जीवन में नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement