Connect with us

Uttarakhand

केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, बाबा केदार के लिए दर्शन, रोपवे कार्य का एरियल सर्वे भी किया

Published

on

रूद्रप्रयाग : उद्योगपति गौतम अदाणी आज केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। इसके साथ ही उन्होंने केदारनाथ रोपवे एरियल सर्वे भी किया।

केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी ने किए बाबा के दर्शन

गौतम अदाणी आज केदारनाथ पहुंचे और उन्होंने केदारनाथ के दर्शन किए। बताया जा रहा है कि वो केदारनाथ अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। वीआईपी दौरे को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ क्षेत्र में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी और पूरे दौरे के दौरान व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रखी गई।

रोपवे परियोजना के लिए एरियल सर्वे भी किया 

मिली जानकारी के अनुसार वह सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से निजी हेलिकॉप्टर के जरिए केदारनाथ के लिए रवाना हुए। धाम में दर्शन के बाद उन्होंने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना के लिए एरियल सर्वे का भी जायजा लिया। यह परियोजना Adani Group को सौंपी गई है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement