Connect with us

Uttarakhand

अल्मोड़ा में डोल आश्रम पहुंचे सीएम धामी, श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग

Published

on

अल्मोड़ा में डोल आश्रम पहुंचे सीएम धामी, श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा डोल स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

अल्मोड़ा में डोल आश्रम पहुंचे सीएम धामी

डोल आश्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री द्वारा आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र और यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि यहाँ स्थापित दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आश्रम धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग

सीएम धामी ने कहा कि डोल आश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और चारधाम यात्रा में प्रतिवर्ष बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या प्रदेश में विकसित हो रही बेहतर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का परिणाम है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement